तोफापुर ग्राम रमना ग्राम के बगल में बसा है। कहा जाता है बहुत पहले यहाॅ के राजा ने एक मुंशी रखा था जिसको काफी जमीन राजा ने तोहफा के रूप में दी थी, तब से इस गाॅव का नाम तोहफापुर पड़ गया। बाद में इस गाॅव का नाम तोफापुर हुआ।
अवलोकन
तोफापुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम विकास में महत्वूपर्ण योगदान किया जाता है तथा सभी वार्डों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुॅचाया जाता है। मनरेगा में पंजीकृत लोग जिनका जाॅब कार्ड बना है, उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किया जाता है।